DniNews.Live

जयंत चौधरी को धमकी के बाद रालोद में दो फाड़:मेरठ में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी TMC सांसदों को बंधक बनाने की धमकी

रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें जयंत चौधरी की सुरक्षा और मिली धमकी के बारे में सभी ने अपने विचार रखें। इस बीच पार्टी के पदाधिकारी के भी आपस में दो मत देखने को मिले। एक पक्ष ने जहां सरकार को अपना काम करने की और सुरक्षा को मजबूत बनाने की अपील की तो वहीं दूसरे पक्ष ने TMC के सांसदों को दिल्ली में बंधक बनाने की चेतावनी दी। इसी क्रम में बैठक में पहुंचे जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद और बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने भी शांतिप्रिय तरीके से कार्रवाई का इंतजार करने को कहा । राजकुमार सांगवान ने कहा कि हम सभी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए और आवेश में आकर कुछ भी ऐसा ना करें जो असभ्य लगे। भारत सरकार को मिली धमकी- तरसपाल मलिक
बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि यह धमकी भरा फोन केवल जयंत चौधरी को नहीं बल्कि भारत सरकार को आया है क्यांकि हमारे नेता केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। इसमें सरकार अपने स्तर से कार्य करेगी और जयंत चौधरी को सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इसके साथ ही ऐसा करने वाले के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सरकार द्वारा की जाएगी। हम यहां एकत्रित हुए हैं तो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करें। सरकार को करने दें अपना काम- डॉ सांगवान बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा कि धमकी का संज्ञान सरकार को भी है सरकार अपने स्तर से इसमें कार्य कर रही है। जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग यहां आकर इस प्रकार के बयान बाजी कर रहे हैं कि हम दिल्ली में कूच कर देंगे या हम किसी का घेराव करेंगे, ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम सभी को अभी इस प्रकार का कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है यदि दिल्ली से ऐसा कुछ भी करने का आदेश होता है तो हम पार्टी सुप्रीमो का आदेश मानकर उसे पर कार्रवाई जरूर करेंगे। लेकिन फिलहाल हमें शांति प्रिय तरीके से रहना चाहिए क्योंकि हम सरकार का हिस्सा हैं इसलिए इस प्रकार के कार्य कर विपक्ष की नीतियों को अपनाया जाए। दो दिन बाद दिल्ली में बनाएंगे बंधक- सुनील रोहटा बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील रोहटा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 दिन में बंगाल सरकार द्वारा धमकी देने वाले व्यक्ति को दिल्ली सरकार को सुपुर्द नहीं किया जाता है तो दो दिन बाद मेरठ से बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता दिल्ली कुछ करेंगे। इसके साथ ही वहां मौजूद तृणमूल कांग्रेस के 41 सांसदों को बंधक बनाने का काम करेंगे और उन्हें तब तक अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकलने देंगे जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है । जेड प्लस सुरक्षा दे सरकार- गुलाम मौहम्मद सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि जिस प्रकार हमारे नेता को सत्ता में होते हुए धमकी मिली है यह बेहद निंदनीय है। इस प्रकरण पर सरकार को संज्ञान लेते हुए जयंत चौधरी को जेड प्लस सुरक्षा देनी चाहिए। इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए ताकि उसमें स्पष्ट हो सके कि यह है कोई साजिश है या फिर किसी सिरफिरे के द्वारा की गई हरकत है । पार्टी के निर्णय के साथ- अनिकेत भारद्वाज जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता के लिए जान देने के लिए भी तैयार है। अभी किसी प्रकार की कूच करने का या कोई विरोध करने का दिशा निर्देश नहीं है। हम अपने स्तर से प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी देंगे और सरकार से भी जल्द गिरफ्तारी की मांग भी करते हैं। साथ-साथ इस प्रकरण की जांच होनी भी बेहद जरूरी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *