DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमुई स्थापना दिवस पर डीएम-एसपी ने साथ गाया गीत:इंडियन आइडल फेम रीतिका राज संग बांधा समां, अधिकारियों की जुगलबंदी रही मुख्य आकर्षण

जमुई के 35वें जिला स्थापना दिवस समारोह में जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार देर शाम श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी मुख्य आकर्षण रही। इस अवसर पर इंडियन आइडल फेम गायिका रीतिका राज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से पहले ही कार्यक्रम में समां बांध दिया था। अपनी प्रस्तुति के दौरान रीतिका राज ने जिलाधिकारी नवीन को गीत गाने के लिए आमंत्रित किया। जिलाधिकारी ने मुस्कुराते हुए माइक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को दिया और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी ने SP के साथ मिलाया सुर इसके बाद, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने ‘कौने दिशा में लेकर चला रे बटोहिया’ गीत गाना शुरू किया। कुछ ही देर में जिलाधिकारी नवीन भी उनके साथ सुर में सुर मिलाते दिखे। दोनों अधिकारियों की इस सहज प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रीतिका राज ने भी मंच पर उनका साथ दिया, जिससे पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल पहले भी विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की इस संयुक्त प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों का यह अनूठा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसकी व्यापक सराहना हो रही है।


https://ift.tt/pw9enmI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *