जमुई की भाजपा विधायक और बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह भेंट संसद भवन में हुई। श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर अमित शाह को बधाई दी और उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को जमुई के खैरा प्रखंड के घनबेरिया का प्रसिद्ध पेड़ा खिलाया। यह जमुई की एक पारंपरिक पहचान है। उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने अपने पूर्व जमुई दौरे के दौरान घनबेरिया के पेड़े का जिक्र किया था, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह था। प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई इस भेंट में बिहार के समग्र विकास और विशेष रूप से जमुई जिले में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। सड़क, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी संवाद हुआ। केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी बात की गई। जमुई की पहचान दर्शाने वाला एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया श्रेयसी सिंह ने गृह मंत्री को बिहार की सांस्कृतिक विरासत और जमुई की पहचान दर्शाने वाला एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस भेंट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बिहार और जमुई के विकास के प्रति केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।
https://ift.tt/roVulwL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply