दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड AI समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जमुई के कचहरी चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजयुमो ने कांग्रेस पर भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह विरोध प्रदर्शन यूथ कांग्रेस द्वारा भारत मंडपम में घुसकर AI समिट का विरोध करने के खिलाफ किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। ”कांग्रेस का अब विकास से कोई संबंध नहीं रह गया” इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री बृजननंदन सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, “जिस समिट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, कांग्रेस उसका विरोध कर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है, जो निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का अब विकास से कोई संबंध नहीं रह गया है। उनका मुख्य उद्देश्य केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदू भूषण सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक मोदी, सोशल मीडिया प्रमुख निखिल राज सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
https://ift.tt/yYthEbG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply