जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शिवडीह के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में 66 वर्षीय किसान राजकिशोर सिंह की मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकिशोर सिंह सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया निवासी थे। परिजनों ने देर रात तक राजकिशोर सिंह के घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शिवडीह गांव के पास सड़क किनारे उनका क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी के अनुसार, राजकिशोर सिंह देर शाम तक अपने खेत में काम कर रहे थे। इसके बाद वे किसी आवश्यक कार्य से महादेव सिमरिया बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय ही यह हादसा हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। सिकंदरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
https://ift.tt/ByPDWMN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply