जमुई के गिद्धौर के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक के मवेशी से टकराने के कारण हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चाचा-भतीजा को तत्काल गिद्धौर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। भतीजे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए एक मवेशी से टकरा गई मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर गांव निवासी लाटो यादव का बेटा विदेशी यादव के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति शंभू यादव, मृतक का भतीजा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विदेशी यादव अपने भतीजे शंभू यादव के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे। गिद्धौर के पास पहुंचने पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए एक मवेशी से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हुई है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://ift.tt/sefVlQb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply