DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमुई में देवघर के युवक की गोली मारकर हत्या:मंदिर का प्रसाद खाने और दोस्त की पूजा में आया था शामिल होने

जमुई के बटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान झारखंड में देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया मझियाना का निवासी विनोद मंडल (33) के रूप में हुई है। विनोद मंडल घोघा पंचायत के मुखिया अनिल यादव का सहयोगी बताया जाता था। विनोद मंडल बुधवार को अपने दोस्तों के साथ जमुई के बटिया थाना क्षेत्र स्थित झुमराज स्थान आया था। वह यहां झुमराज बाबा मंदिर का प्रसाद खाने और एक दोस्त की पूजा में शामिल होने आया था। चंद्रमंडी जंगल की ओर ले गए और 3 गोलियां मारी जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधियों ने उसे अगवा कर पास के चंद्रमंडी जंगल की ओर ले गए। बदमाशों ने उसे 3 गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेजा गुरुवार सुबह बटिया थाना पुलिस ने विनोद मंडल का शव चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद किया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेज दिया। ‘दोस्तों के साथ झुमराज स्थान आया था’ बटिया थाना के ASI विजय कुमार ने बताया कि विनोद मंडल बुधवार को अपने दोस्तों के साथ झुमराज स्थान आए थे। देर शाम उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। एसआई विजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 3 गोली मारकर हत्या किया – मृतक के रिश्तेदार राजू साह मृतक के रिश्तेदार राजू साह ने बताया कि मेरे साढ़ू विनोद मंडल को 3 गोली मारकर हत्या किया है। उन्होने बताया कि विनोद मंडल को झूमराज स्थान से उठाकर गोपाल यादव,विक्की यादव ले गया और जंगल में जाकर गोली मार दिया। उन्होने बताया कि पहले से दुश्मनी था,मोहनपुर के घोंघा पंचायत के मुखिया अनिल यादव के सहयोगी था।मुखिया को गोपाल यादव और बिक्की यादव के साथ दुश्मनी था। हत्या की खबर फोन पर मिली था।गुरुवार सुबह पहुंचकर खोजबीन शुरू की,जंगल में शव मिला। दोस्त के साथ पूजा करने के लिए गया था – मृतक का बड़ा भाई मृतक के बड़े भाई आनंददेव मंडल ने बताया कि बुधवार की सुबह वह दोस्त के साथ पूजा करने के लिए झुमराज स्थान जमुई गया था। वह नाश्ता कर लिया था इसलिए पूजा नहीं किया। उसके साथी पूजा करने के लिए चले गए, और विनोद वहीं पर एक चबूतरे पर बैठकर सभी दोस्तो का इंतजार कर रहा था। पूजा करने के बाद जब सभी साथी लौटे और प विनोद को फोन किया गया, विनोद ने बताया वह गोपाल यादव साथ है। जैसे ही गोपाल का नाम बोला सभी साथी खोजने लगे, लेकिन विनोद नहीं मिला। गोपाल यादव गांव का है और वह अपराधी प्रवृत्ति का है। झाझा SDPO राजेश कुमार ने बताया कि, ‘आपसी विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।’ उन्होंने यह भी बताया कि, ‘युवक के गुमशुदी का मामला कल बुधवार बाटिया थाने में भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले को गहनता से जांच कर रही है।’


https://ift.tt/mkMzI7Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *