DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमुई में अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:साला और बहनोई गंभीर घायल, प्राइवेट क्लिनिक में इलाज जारी

जमुई के झाझा-चकाई मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोनो के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान साला-बहनोई के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सोनो अस्पताल पहुंचाया। निजी क्लिनिक में भर्ती कराया सोनो अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह निवासी पंकज ठाकुर (28 वर्ष) और सोनो प्रखंड के कटवार गांव निवासी राजेश ठाकुर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों आपस में साला-बहनोई हैं। किसी काम से सोनो बाजार गए थे जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पंकज ठाकुर अपने बहनोई राजेश ठाकुर के साथ किसी काम से सोनो बाजार गए थे। काम निपटाने के बाद जब वे कटवार स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी झाझा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद एक बार फिर झाझा–चकाई मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन परिचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।


https://ift.tt/WIs81CX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *