DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमुई में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:कोलकाता से ससुराल आया था, काम से जाते समय हुआ एक्सीडेंट

जमुई के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराबांक इलाके के पास रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में 30 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के कौआटोल गांव निवासी रंजीत दास (30) पुत्र प्रभु दास के रूप में हुई है। बताया गया कि रंजीत दास बाइक पर सवार थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी सड़क किनारे कुछ दूर जा गिरी। शाम को वे किसी काम से बाहर निकले थे जानकारी के अनुसार, रंजीत दास रविवार को ही कोलकाता से अपने ससुराल तिलवरिया गांव आए थे। शाम को वे किसी काम से बाहर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सोनो थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए जांच में जुट गई है।


https://ift.tt/Ylb5rBo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *