जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के टेनी बीघा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद विकास कुमार और सकलदेव प्रसाद के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर हुआ। गुरुवार को दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया घायलों में लीला देवी, संजू कुमारी, मुस्कान कुमारी और सकलदीप प्रसाद एक पक्ष से शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विकास कुमार और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही जिले में जमीन विवाद की घटनाएं जिले में जमीन विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, हर शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में जमीनी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद, जनता दरबार में विवादों का उचित समाधान न होने के कारण मारपीट और हिंसक झड़पों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
https://ift.tt/FS0kNBU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply