Breaking News

जमीन विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत:पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा


                 जमीन विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत:पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा

जमीन विवाद में युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत:पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा

गोंडा में जमीनी विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा ग्राम पंचायत के पूरे अर्जुन गांव में 28 वर्षीय राम रंग उर्फ रिंकू की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना राम रंग और गांव के ही भारत लाल यादव व राहुल यादव के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का परिणाम है। दोपहर में ट्रैक्टर चालक राहुल यादव राम रंग के खेत से अपना ट्रैक्टर निकाल रहे थे। राम रंग ने जब इसका विरोध किया, तो राहुल यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस प्रारंभिक विवाद के बाद नवाबगंज थाने की पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान किया था। हालांकि, बाद में सभी आरोपियों को छोड़ दिया गया। जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा घर पहुंचे और फिर से खेत में ट्रैक्टर लेकर गए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके दौरान राहुल यादव ने राम रंग पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल राम रंग को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राम रंग की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं, एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने घटनास्थल नवाबगंज पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि नवाबगंज थाने की पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस ने पहले कार्रवाई की थी, लेकिन आरोपी घर पहुंचकर दोबारा मारपीट करने लगे, जिसके बाद यह दुखद घटना हुई। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *