DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमालपुर जंक्शन पर लगा पर्यटन बोर्ड:मुंगेर के प्रमुख स्थलों की जानकारी और दूरी दर्शाई गई, पर्यटकों के बीच ऋषिकुंड लोकप्रिय

मुंगेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने जमालपुर जंक्शन पर एक विशेष पहल की है। यहां एक पर्यटन बोर्ड लगाया गया है, जो रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों को मुंगेर के विभिन्न पर्यटन स्थलों और वहां तक पहुंचने की दूरी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इस बोर्ड पर मुंगेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। इनमें बिहार स्कूल ऑफ योगा भवन, जमालपुर की काली पहाड़ी, मुंगेर का मुख्य किला द्वार, हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र की खड़गपुर झील, भीम बांध और ऋषिकुंड शामिल हैं। जमालपुर स्टेशन से इन सभी स्थलों की किलोमीटर में दूरी भी प्रदर्शित की गई है। धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना-जाता है मुंगेर बिहार में पर्यटन के दृष्टिकोण से मुंगेर एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह प्राकृतिक धरोहरों के साथ-साथ कई धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है, जो अन्य राज्यों से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में, भीम बांध और ऋषिकुंड पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय रहते हैं। इन दोनों स्थानों पर पहाड़ों से निकलने वाले गर्म पानी के झरने हैं, जिसके कारण यहां स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सरकार द्वारा भी इन पर्यटन स्थलों के रखरखाव और विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


https://ift.tt/EeIKVtO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *