बोधगया में 29 नवंबर को शादी के दौरान हंगामा हो गया था। जयमाल के समय वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। वर पक्ष के लोगों ने नशे में लड़की वालों की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी और लड़के वालों के खिलाफ बोधगया थाना में केस दर्ज करा दिया। दरअसल, लड़की वालों ने 10 लाख रुपए नगद औक सोने के जेवर पहले से दहेज के रूप में दे रखा था। इसके बाद भी जयमाल के समय लड़के वाले 2 लाख रुपए और मांगने लगे। बात बढ़ी तो बारात में शामिल नशे में धुत्त लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायलों का इलाज मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। लड़की के पिता सुरेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि मैं 2 दिनों से थाने में आवेदन देने के लिए जा रहा, लेकिन आवेदन फिर लिखने के नाम पर लौटा दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ हुआ और जैसा हमें लिखने आता था वैसा ही लिखा तो क्या गलत किया। मामला बोधगया के बकरोर स्थित उत्सव पैलेस का है। जीजा और भतीजा जख्मी हो गए अतरी प्रखंड के डिहरी निवासी की बेटी की शादी थी। डिहरी से वे अपनी बेटी की शादी करने के लिए उत्सव पैलेस में आए थे। शादी में बवाल के दौरान दुल्हन के जीजा और भतीजा बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हंगामे में कई महिलाएं और बच्चे भी चोटिल हुए। परिवार का आरोप है कि भगदड़ और मारपीट के दौरान दुल्हन की भाभी की सोने की चेन भी छीन ली गई। महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हे पक्ष के लोग भाग चुके थे। दूल्हे और उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना, लूट और जानलेवा हमले की FIR दर्ज कराई है। शादी की डेट भी नहीं बढ़ाई लड़की के पिता सुरेश प्रसाद ने बताया कि अपनी बेटी की शादी हथियावां गांव महेंद्र प्रसाद के लड़के पवन कुमार से तय थी। 16 नवंबर को चाचा का देहांत हो गया था। इस वजह से घर में सूतक लग गया था। लड़का पक्ष से शादी की डेट बढ़ाने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। 28 को दशकर्म सम्पन्न हुआ तो एक बार फिर शादी की डेट बढ़ाने को कहा लेकिन वे नहीं माने। शादी 29 नवंबर को तय थी। हमलोग डिहरी से बोधगया उत्सव पैलेस में शादी के लिए आ गए। पहले से दहेज देने के बाद भी 2 लाख डिमांड कर रहे थे। इस बात पर कहासुनी होने लगी। और देखते ही देखते वे मारपीट पर उतारू हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/kFJ8RK2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply