DniNews.Live

जनप्रतिनिधियों संग पुलिस कमिश्नर ने की बैठक:ट्रैफिक जाम और नशे के खिलाफ बनी सख्त रणनीति, गश्त बढ़ाने का आदेश

पुलिस कमिश्नर आवास पर बुधवार को शहर के जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। जिसका उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर रणनीति बनाकर शहर में कानून-व्यवस्था बेहतर करने का। साथ ही मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव पर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने की, जिसमें सबसे पहले शहर के ट्रैफिक पर चर्चा हुई। साथ ही जरीब चौकी, नौबस्ता चौराहा और घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे जैसे व्यस्त क्षेत्रों में जाम की समस्या के समाधान पर बातचीत हुई। कई चौराहों पर नियमित चेकिंग की मांग की गई वहीं चौराहे पर लागू यू-टर्न व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया गया। वहीं नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। साथ ही काकादेव, गोविंद नगर, किदवई नगर, कल्याणपुर व अनवरगंज आदि स्थानों पर सख्त कार्रवाई को बोला, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान को प्राथमिकता बताया। वही ऑटो चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने जैसे अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर बातचीत की गई। साथ ही कल्याणपुर क्रॉसिंग, नौबस्ता और बर्रा में नियमित चेकिंग और सख्ती करने की बात कही गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि भारी चालान से पहले वाहन चालकों को चेतावनी दी जाए। वहीं रिश्वतखोरी के मामले में तत्काल गिरफ्तारी के बजाए जांच के बाद कार्रवाई के लिए बोला। वहीं रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानों के आस-पास पुलिस गश्त बढ़ाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पर जोर दिया। साथ ही थाना-चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संपर्क की बात की गई। इस बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अमिताभ बाजपेयी, मो. हसन रूमी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *