बायसी| अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कुल छह मामलों की सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन किया गया। इस दौरान दो मामलों में संबंधित आवेदकों को दाखिल-खारिज के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया, जबकि एक मामले में संबंधित अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। आरओ सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त छह मामलों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
https://ift.tt/UHDPa2Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply