बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। अतिथि गृह पहुंचते ही जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अतिथि गृह में उपमुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अपने दौरे के क्रम में वे बड़हिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा करेंगे और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की जाएगी। लाभुकों से सीधा संवाद भी किया जाएगा। आम लोगों की समस्याएं सुनीं अतिथि गृह में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री के सामने जमीन विवाद, सड़क, बिजली, राशन, आवास योजना और पेंशन से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को गंभीरता से लें और समय-सीमा के अंदर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। तेजस्वी यादव पर राजनीतिक हमला पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता के सेवक नहीं हैं, बल्कि सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले हैं, जो अनुकंपा और वंशवाद की राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस की यही राजनीतिक संस्कृति रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, चेहरा बदलने या पद बदलने से सोच नहीं बदलती। ये लोग सत्ता को भोग-विलास का साधन मानते हैं। जनता सब समझ रही है और समय आने पर जवाब भी देगी। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की जानकारी उपमुख्यमंत्री ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत पटना जिले से की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े विवादों को समाप्त करना, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना और लघु व सीमांत किसानों के बीच आपसी मतभेदों का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद बिहार में लंबे समय से सामाजिक तनाव का बड़ा कारण रहा है और सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान के तहत गांव स्तर पर संवाद कर आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जा रहा है। अवैध बालू खनन पर सख्त चेतावनी अवैध बालू खनन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बालू के अवैध खनन और परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग पूरी ताकत से कार्रवाई कर रहा है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध खनन पाया जाएगा, वहां के खनन पदाधिकारी और थाना प्रभारी की सामूहिक जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डबल इंजन सरकार का दावा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। उनके कार्यक्रमों और बड़हिया प्रखंड दौरा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।
https://ift.tt/ApMSLHP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply