DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जदयू की समीक्षा बैठक, नए सदस्यों को किया सम्मानित:प्रदेश अध्यक्ष बोले- पार्टी समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध

बांका के नगर भवन (टाउन हॉल) में शनिवार शाम जनता दल (यूनाइटेड) की कार्यकर्ता आभार सह सदस्यता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर जदयू में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जदयू एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताया, जिससे एनडीए को बहुमत मिला। चुनावों की सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनावों में सफलता के लिए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को प्रचारित करने का आह्वान भी किया। बैठक में धोरैया विधायक मनीष कुमार, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ओमकार यादव, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह त्यागी, प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाह, बासुकी सिंह, राजीव कुशवाहा, संजय मंडल, संगठन प्रभारी संजय पासवान, नीरज कुमार सिंह, द्वारिका प्रसाद मिश्र, रितेश कुमार चौधरी और नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह सहित जिले भर से बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।


https://ift.tt/1RJOzNt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *