DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जदयू की सदस्यता अभियान का शुभारंभ:गोपालपुर में बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़े

गोपालपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विधायक शैलेश कुमार बुलो मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू) की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बुलो मंडल ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी और आगामी समय में पार्टी जनसेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाएगी।


https://ift.tt/vIJUgYk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *