Breaking News

छितौनी कार्यालय का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन:नगर पंचायत के नए भवन से प्रशासनिक कार्यों में आएगी सुगमता


                 छितौनी कार्यालय का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन:नगर पंचायत के नए भवन से प्रशासनिक कार्यों में आएगी सुगमता

छितौनी कार्यालय का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन:नगर पंचायत के नए भवन से प्रशासनिक कार्यों में आएगी सुगमता

नगर पंचायत छितौनी के नवनिर्मित कार्यालय भवन का रविवार को उद्घाटन किया गया। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इसका लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद और अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि छितौनी लंबे समय तक विकास से उपेक्षित रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। सांसद ने बताया कि खड्डा ब्लॉक के ग्राम बुलावा को नगर पंचायत छितौनी का दर्जा दिलाना सरकार की प्राथमिकता थी, ताकि इस क्षेत्र का शहरीकरण और सुंदरीकरण हो सके। उन्होंने बहुप्रतीक्षित छितौनी-तमकुही रेल परियोजना का भी जिक्र किया, जिसके लिए सरकार ने तीन चरणों में करोड़ों रुपये का बजट अवमुक्त कर कार्य को धरातल पर उतारा है। सांसद दुबे ने कहा कि पर्यटन, बेहतर सड़कें, शुद्ध पेयजल और रोजगार सृजन को लेकर छितौनी में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यहाँ की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब कर्मचारियों को बैठने और नगर विकास की फाइलों के संपादन के लिए उचित स्थान मिलेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। विधायक पांडेय ने कहा कि नाली, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभाकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष मणि तिवारी, खड्डा मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत सभासद आनंद कुशवाहा, भाजपा नेता दिनेश जायसवाल और सभासद सुनील गुप्ता व छोटेलाल शर्मा,सुरेंद्र मद्धेशिया दिलीप कुशवाहा रुस्तम चौधरी ईश्वर चंद्र कुशवाहा प्रमोद कुमार मनोनीत सभासद कर्मवीर साहनी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, जिलाजीत यादव, प्रद्दुम्मन तिवारी, अजय साहनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *