आरा में छात्र अंकित कुमार को गोली मारने में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। । इस कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी ज्ञानेन्द्र कुमार उर्फ लीला राय को गिरफ्तार किया है। सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव का रहने वाला है। वर्तमान में विष्णुनगर पाल मार्केट, भेंलाई रोड में रह रहा था। इस मामले की शुरुआत दो युवकों के बीच लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद से हुई थी। विवाद के कारण दो दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी। 23 दिसंबर की शाम अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद लौट रहा था। इस दौरान गायत्री चौक विष्णुनगर इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से अंकित गंभीर रूप घायल हो गया था। पिता राजीव राय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने आरोपी ज्ञानेन्द्र कुमार को गिरफ्तार करने के बाद सख्त पूछताछ की। उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अन्य तीन साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। जिसकी तलाश अभी जारी है। इंस्पेक्टर विपिन बिहारी ने बताया कि आरोपी के खुलासे से पूरे कांड की रूपरेखा सामने आ गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https://ift.tt/0cCBDYu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply