देशभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ ही व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो चुका है। छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी आज शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई शहरों के घाटों में इसको लेकर विशेष तैयारियां की गई है। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन होगा। जुहू बीच पर चार अलग-अलग संगठनों ने छठ पूजा का आयोजन किया है। राजधानी दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। इधर, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि वह उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी छठ मनाई जा रही है। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है। छठ की 5 तस्वीरें… छठ पूजा में सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य किस समय दिया जाएगा?
संध्या अर्घ्य का समय सूर्यास्त के समय होता है। आज सूर्यास्त का सामान्य समय लगभग शाम 05 बजकर 40 मिनट है। आपको अपने स्थानीय शहर के सूर्यास्त के सही समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए। छठ पूजा का मुख्य अनुष्ठान सूर्यास्त के समय ही किया जाता है। हर जगह लगभग गोधूलि और संध्या बेला में अर्घ्य देने का विधान है।
https://ift.tt/JS8c9XZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply