DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छठ पर्व बाद कांग्रेस के प्रचार अभियान में आएगी तेजी : पासी

मुजफ्फरपुर | जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में शनिवार को जिला चुनाव अभियान समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में हुई। बिहार कांग्रेस प्रभारी सचिव सुशील पासी ने जिले की सभी 11 विधान सभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए रणनीतिक चर्चा की। सुशील पासी ने कहा बिहार के महापर्व छठ पूजा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सभी विधान सभा क्षेत्र में जाकर चुनावी सभा करेंगे। एआईसीसी पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर ने कहा कि हमारे जिले के स्थानीय कार्यकर्ता नुक्कड़ सभा करके महागठबंधन का मेनिफेस्टो जनता के बीच रख रहे हैं। लोक आस्था के पर्व छठ के इस अभियान को तेज किया एगा। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि इस चुनाव में जनता हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रही है। बैठक में नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, मुकेश त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, रामप्रवेश पाल, अब्दुल वारिस सद्दाम, मोजक्किर रहमान, रेयाज अहमद डेजी, विजय यादव, रितेश कुमार संजू आदि उपस्थित थे।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *