छठ पर्व नजदीक आते ही बाजार में सब्जी और फलों के रेट में तेजी से उछाल दर्ज की गई हैं। एक दिन पहले तक 20 रुपए में बिकने वाले गन्ने का रेट अचानक रविवार को 40 से 50 रुपए में पहुंच गया। ये ही नहीं हरी सब्जियों और फलों के रेट में भी बढ़ोतरी देखी गई हैं। बाजार में आ रहे ग्राहक सब्जियों के रेट जानकर हैरान हैं। फलों के रेट भी बढ़ गए हैं। अंगूर 400 के पार बिक रहा तो लौकी 40 से 50 रुपए किलों बिक रही हैं। इसी तरह अन्य सब्जियों और फलों के रेट भी बढ़ गए हैं। जानिए किसका कितना है रेट गाजर: 40 से 50 रुपए किलो
बड़ा नीबू (चकोतरा): 20 रुपए पीस हरी हल्दी: 400 रुपए किलो
हरी अदरक 80 से 100 रुपए किलो
गन्ना: 40 से 50 रुपए पीस
नारियल: 40 से 50 रुपए पीस
लौकी: 40 से 40 रुपए किलो
अमरूद: 40 रुपए किलो अनार: 150 रुपए किलो
सीताफल: 120 रुपए किलो
अंदूर: 400 रुपए किलो डलिया: 320 रुपए किलो सूप: 100 से 150 रुपए पीस अब बताते है पिछले 3 सालों में कितने बढ़े किसके रेट
बड़ा नीबू (चकोतरा): 2023 में 10 रुपए का, 2024 में 10 रुपए का, 2025 में 20 रुपए का।
हरी हल्दी: 2023 में 320 रुपए का, 2024 में 400 रुपए का, 2025 में 400 रुपए किलो। गन्ना: 2023 में 30 रुपए का, 2024 में 30 रुपए का, 2025 में 50 रुपए प्रति पीस।
नारियल: 2023 में 40 रुपए का, 2024 में 50 रुपए का, 2025 में 50 रुपए प्रति पीस।
लौकी: 2023 में 25 रुपए का, 2024 में 30 रुपए का, 2025 में 50 रुपए किलो।
अमरूद: 2023 में 30 रुपए का, 2024 में 40 रुपए का, 2025 में 40 रुपए किलो।
अनार: 2023 में 100 रुपए का, 2024 में 130 रुपए का, 2025 में 150 रुपए किलो।
सीताफल: 2023 में 40 रुपए का, 2024 में 50 रुपए का, 2025 में 120 रुपए किलो।
अंगूर: 2023 में 120 रुपए का, 2024 में 160 रुपए का, 2025 में 400 रुपए किलो।
डलिया: 2023 में 200 रुपए का, 2024 में 250 रुपए का, 2025 में 320 रुपए प्रति पीस।
https://ift.tt/VnOvlWF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply