DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छठ की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट सिटी रिपोर्टर| नवादा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2025 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेभर के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल, चेंजिंग रूम, सुरक्षा और चिकित्सा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि दो मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ नर्स और डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोहा, स्टील एवं पीवीसी पाइप में विस्फोटक भरकर ‘कार्बाइड गन’ जैसे अत्यधिक ध्वनि वाले अवैध पटाखे बनाए और बेचे जा रहे हैं, जो न केवल खतरनाक हैं बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे सभी पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे पटाखों का उपयोग न करें और बच्चों को भी इससे दूर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना अनुमति किसी भी स्थान पर मूर्ति स्थापित नहीं की जाए। डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और लाउडस्पीकर के लिए विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। छठ घाटों पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक मंचन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उल्लंघन की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छठ घाटों पर फ्लैक्स और सेल्फी स्टैंडी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। सिटी रिपोर्टर| नवादा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने नवादा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठव्रतियों के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नगर परिषद एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी छठ घाटों पर स्थापित हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइटों का सर्वेक्षण कर उन्हें चालू स्थिति में रखा जाए, ताकि संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को पर्याप्त रोशनी मिल सके। चिकित्सा, सुरक्षा और निगरानी की होगी विशेष व्यवस्था : जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन नवादा को निर्देश दिया कि दो मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ नर्स एवं डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नियंत्रण कक्ष के संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदाता जागरूकता से संबंधित पेंटिंग्स एवं फ्लेक्स लगाने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से यह सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोहा, स्टील एवं पीवीसी पाइप में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्यधिक ध्वनि वाले अवैध पटाखे, जिन्हें कार्बाइड गन कहा जाता है, का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। इस प्रकार के पटाखे न केवल अवैध हैं, बल्कि अत्यंत खतरनाक भी हैं।


https://ift.tt/FWIvAMc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *