‘विवाह के 10 साल बाद भी हमें संतान की प्राप्ति नहीं हुई जिसको लेकर हम बहुत चिंतित रहते थे। फिर हमने परिवार के बड़ों के कहने पर छठी मैया की मन्नत मांगी और हमें संतान की प्राप्ति हो गई। तभी से छठ में हमारी आस्था और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।’ यह कहना है बलिया के रहने वाली बेबी सिंह का जो लखनऊ के छठ घाट पर वेदी सजा रही थीं। दैनिक भास्कर ने लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर महिलाओं से उनके छठ महापर्व के मायने समझे। उनसे व्रत रखने के पीछे की वजह जाननी चाही। किसी ने बताया कि उन्हें संतान मिली तो किसी के भाई के स्वास्थ्य की रक्षा हुई। यहां महिला व्रती बेबी सिंह ने बताया- छठ का पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है इस पर्व की आने की खुशी बहुत पहले से महसूस करने लगते हैं और जब यह जाता है तो दुख भी होता। छठी मइया की कृपा और छठ पर्व की वजह से ही हमें संतान मिली। मइया की कृपा से बेटे की आंख बच गई बेबी सिंह ने कहा कि छठी मइया की कृपा से ही उनकी गोद भरी और संतान प्राप्ति हुई। छठी मइया ने उन्हें दो संतान दिए दोनों उन्हीं के आशीर्वाद से हुए। एक बार छठ पूजा के दिन बच्चा पटाखा जला रहा था और उसके आंख में कुछ बारूद चला गया। डॉक्टर ने जवाब दे दिया लोग कहने लगे कि बच्चा अब देख नहीं पाएगा। मगर छठी मइया की कृपा से हमारे बच्चे की आंख बिल्कुल ठीक हो गई और स्वस्थ है इसलिए इस पर्व में हमें पूरी आस्था और विश्वास है। चार बहनों के बाद भाई की मन्नत पूरी हुई लखनऊ की रहने वाली शिल्पा पांडे ने बताया कि छठ का त्योहार हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद खास है। छठी माता की कृपा से चार बहनों के बाद हमें एक भाई की प्राप्ति हुई थी। इन्होंने बताया कि इस पर्व को पहले हमारी माता मनाती थी। माता की तबीयत खराब होने के बाद हम इसे कर रहे हैं। उन्होंने बताया इसका मुख्य कारण है कि हम चार बहने थे और सभी लोगों को एक भाई की इच्छा थी जिसके बाद माताजी ने छठी मैया से मन्नत मांगी और हमें चार बहनों के बाद भाई मिला। शिल्पा ने बताया कि माता जी की तबीयत ठीक नहीं रहती हैं तो हम लोग भाई के स्वास्थ्य और मन्नत पूरी होने की खुशी में व्रत रखते हैं। इस पर्व की विशेषता इसमें पूरा परिवार शामिल होता है। परिवार के सहयोग से ही यह पर भव्य और शानदार होता है। प्रसाद बनने से लेकर तमाम तैयारी में सब की भूमिका अहम होती। 200 कलाकार छठ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा पर्व के संबंध में जानकारी देते हुए भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय ने कहा कि आस्था का इससे बड़ा कोई पर्व नहीं। बिहार से निकलकर पूरे भारत में मनाया जा रहा है । विदेश में भी लोग छठ पूजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अब ग्लोबल हो गया जिसकी मुख्य वजह है छठी मइया का आशीर्वाद। लखनऊ में लाखों की संख्या में लोग छठ मना रहे हैं 110 जगह पर छठ पूजने के लिए व्यवस्था की गई है जहां लोगों ने वेदी बनाई है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम 4:00 बजे करेंगे इसके बाद 200 कलाकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे।
https://ift.tt/0q6tnwa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply