DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हो और कंबल वितरण की जाए

सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय शहर के चौक-चौराहा पर अलाव की व्यवस्था तथा गरीबों के बीच कंबल वितरण की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन किया है। मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि ठंड अपने चरम पर है। ठंड की मार से गरीब लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वैसी स्थिति में गरीबों के बीच कंबल वितरण नही होना तथा शहर के चौक-चौराहा पलाव की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होना नगर निगम और जिला प्रशासन की संवेदनहीनता है। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में 500-500 कंबल वितरण की मांग करते है। साथ शहर के प्रत्येक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग करते हैं। मांग की पूर्ति नहीं होने पर हम लोग आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे। मौके पर विक्रम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नंदू ठाकुर एवं सुनील पासवान के साथ कई लोग उपस्थित थे।


https://ift.tt/gY9x7wc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *