DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चौथी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने परशुराम

सिटी रिपोर्टर| टनकुप्पा टनकुप्पा के बरसौना गांव निवासी परशुराम प्रसाद लगातार चौथी बार टनकुप्पा प्रखंड जदयू अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। पूर्व में इनकी पत्नी माधुरी सिन्हा भी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुकी है। निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद मौके पर मौजूद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार यादव ने परशुराम प्रसाद को प्रमाण पत्र दिया। साथ में चुनावी पर्यवेक्षक बिरन सिंह भी मौजूद रहे। टनकुप्पा बाजार स्थित इमामवाड़ा पास सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जदयू पार्टी की बैठक की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पद चुनाव के गाइडलाइन की जानकारी विस्तार से दी। मौके पर मौजूद पूर्व अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने पद को लेकर नामांकन पत्र भरा। घंटों बीत जाने के बाद भी दूसरा प्रतिद्वंदी नहीं खड़ा हुआ। निर्वाचन की समय सीमा समाप्त होने के बाद परशुराम प्रसाद को नया प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर विजयी प्रमाणपत्र दिया गया।


https://ift.tt/vlNkPgf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *