DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चौथम में घने कोहरे से आम जीवन अस्त-व्यस्त:सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी, ठंड का प्रकोप बढ़ा

खगड़िया के चौथम प्रखंड में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। बड़े वाहन जैसे ट्रक और बस धीमी गति से चल रहे हैं। वहीं, चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे और बढ़ी हुई ठंड के कारण रोजमर्रा के कार्यों पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है और पछुआ हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और प्रभावित होगा। प्रशासन ने भी ठंड से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।


https://ift.tt/eG609y4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *