DniNews.Live

चौकीदार के चेहरे को कुत्तों ने चाट-चाटकर बना दिया कंकाल:पीलीभीत में खाली मकान में मिला शव, सीढ़ियों से गिरने से मौत की आशंका, चेहरे का मांस-चमड़ी गायब

यूपी के पीलीभीत में एक चौकीदार की ड्यूटी के दौरान खाली मकान में सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। खाली मकान में मौजूद कुत्तों ने उसके चेहरे को चाट-चाटकर कंकाल बना दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव की हालत देखकर चौंक गई, क्योंकि चौकीदार की पूरी बॉडी तो ठीक थी, पर उसका चेहरा कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस को मकान में आवारा कुत्ते भी घूमते हुए मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के सिर के पीछे गहरा घाव और सीढ़ियों पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव की है।
अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव निवासी मानसिंह (50) पेशे से चौकीदार थे। वे घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित एक खाली मकान की रखवाली करते थे। मानसिंह रोजमर्रा की तरह मंगलवार की सुबह ड्यूटी गए थे। पड़ोसियों ने बताया- मंगलवार को जब मकान में काफी देर तक मानसिंह की कोई आवाज नहीं सुनाई दी और कोई गतिविधि नजर नहीं आई तो वे अंदर दाखिल हुए। देखा तो मानसिंह का शव मकान के अंदर सीढ़ियों के नीचे पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए, क्योंकि मानसिंह का चेहरा कंकाल में तब्दील हो चुका था। पड़ोसियों की सूचना पर थाना प्रभारी जय शंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को जांच के दौरान मकान के अंदर आवारा कुत्ते घूमते हुए मिले। जिनमें से कुछ के मुंह पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
सीओ पूरनपुर प्रतीक ढहिया ने बताया- संभुआ गांव में एक निर्माणाधीन खाली मकान में चौकीदार का शव बरामद हुआ है। शव का बाकी हिस्सा तो ठीक है, पर चेहरा पूरा कंकाल हो चुका है। मकान के अंदर कुत्ते घूमते हुए मिले हैं। संभवत: सीढ़ियों से गिरकर चौकीदार की मौत हुई है, कुत्तों के चाटने के कारण उसके चेहरे की चमड़ी और मांस गायब हो गया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है,। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। परिजनों की ओर से न तो अब तक किसी पर कोई आरोप लगाया गया है, ना ही हमें अब तक कोई तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
———————————– ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में रेपिस्ट को उम्रकैद, 16 दिन में फैसला:साक्ष्य छिपाने वाली मां को 4 साल की सजा, दादी बोलीं- बच्ची का बचपन छीन लिया गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र में 21 फरवरी को 06 साल की मासूम के साथ युवक ने दरिंदगी की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 दिन में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। वहीं 16 दिन की सुनवाई के बाद मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार यादव ने आरोपी अशोक निषाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़िए…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *