चोरों को पकड़ने में नाकामयाब पुलिस:हफ्ते बीतने के बाद भी लाखों की चोरी के खुलासे में नाकाम, जनता में नाराजगी
![]()
चोरों को पकड़ने में नाकामयाब पुलिस:हफ्ते बीतने के बाद भी लाखों की चोरी के खुलासे में नाकाम, जनता में नाराजगी
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों रुपये की चोरी की कई घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे जनता में आक्रोश और भय का माहौल है। पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि पुलिस केवल आश्वासन तक सीमित नजर आ रही है। 24 मार्च की रात शेखपुर कटारिया याकूबपुर में चोरों ने सुनियोजित तरीके से कई घरों को निशाना बनाया। अरविंद वर्मा, सुदीप वर्मा, संजय वर्मा और अशोक वर्मा के घरों में घुसकर चोरों ने अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़े। वे करीब 5 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद जांच का दावा किया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है। पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित इसके अलावा, 28 मार्च को टेकनपुर माधवपुर में भी चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। चोरों ने यशवंत वर्मा के घर से 4 लाख 40 हजार रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। इसी दौरान राकेश कुमार के घर को भी निशाना बनाया गया। इन लगातार हो रही वारदातों से चोरों के बेखौफ होने का पता चलता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। संदिग्धों से न तो सख्ती से पूछताछ की जा रही है और न ही कोई ठोस सुराग मिल पा रहा है। हर घटना के बाद पुलिस ‘जल्द खुलासा होगा’ का बयान देती है, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई बदलाव नहीं आया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
