लखनऊ में चैत्र रामनवमी मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। 24 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से 27 मार्च 2026 की रात 12 बजे तक लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, डीसीएम और ट्रैक्टर के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इन गाड़ियों का वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन सीतापुर रोड से आने वाली बड़ी गाड़ियां सीतापुर रोड से बाराबंकी/अयोध्या जाने वाले भारी गाड़ियां को इंदौराबाग किसान पथ अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ी किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
हरदोई रोड से आने वाले भारी वाहनों को बाजपुर किसान पथ अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) और फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे बढ़ेंगे। आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन
आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले भारी वाहन खुशहालगंज किसान पथ अंडरपास से किसान पथ पर डायवर्ट होकर सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य तक जाएंगे। कानपुर रोड से आने वाले वाहन
कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जुनाबगंज मोड़ और मोहनलालगंज तिराहे से दाएं मोड़कर बछरावां-हैदरगढ़ मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा।
आपातकालीन वाहनों को रहेगी छूट प्रतिबंध के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर सर्विस और शव वाहन जैसे आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी जाएगी। किसी भी समस्या में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply