DniNews.Live

चैत्र नवरात्र का पहले दिन:भक्ति में डूबा लखनऊ; देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लगी कतारें


                 चैत्र नवरात्र का पहले दिन:भक्ति में डूबा लखनऊ; देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लगी कतारें

चैत्र नवरात्र का पहले दिन:भक्ति में डूबा लखनऊ; देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लगी कतारें

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्रिका देवी मंदिर में उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़
बीकेटी की चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का का तांता लगना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग और दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। चौक के कालीबाड़ी मंदिर में दिखा भक्ति का उत्साह पुराने लखनऊ के चौक मंदिर लखनऊ में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर को विशेष रूप से फूलों और रोशनी से सजाया गया है। यहां दुर्गा सप्तशती पाठ और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भूयन देवी मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना भूयनदेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर नवरात्र की शुरुआत की। यहां परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही घंटों तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। अन्य मंदिरों में भी रही भारी भीड़ शहर के अन्य प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भी पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर भंडारे और जागरण की भी तैयारियां की गई हैं। मंदिर समितियों ने साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद नवरात्र को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग लाइनें और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। भक्ति में डूबा नजर आया पूरा शहर नवरात्र के पहले दिन राजधानी पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। सुबह से ही घरों और मंदिरों में कलश स्थापना और पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां दुर्गा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसी आस्था के साथ पूरे नौ दिनों तक शहर में धार्मिक आयोजन चलते रहेंगे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *