DniNews.Live

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, मां शैलपुत्री की विशेष पूजा:लखनऊ के सिद्धेश्वरी सेठानी माता मंदिर में देवी चढ़ाया गया छप्पन भोग


                 चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, मां शैलपुत्री की विशेष पूजा:लखनऊ के सिद्धेश्वरी सेठानी माता मंदिर में देवी चढ़ाया गया छप्पन भोग

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, मां शैलपुत्री की विशेष पूजा:लखनऊ के सिद्धेश्वरी सेठानी माता मंदिर में देवी चढ़ाया गया छप्पन भोग

लखनऊ के अलीगंज स्थित मां सिद्धेश्वरी सेठानी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि गुरुवार से भक्तों की दर्शन के लिए तैयारी पूरी हो गई है । सुभाष पार्क के निकट स्थित इस मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से ही विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से संवारा जा रहा है। नवरात्रि के शुभारंभ पर मां का दिव्य श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग और फलों का विशेष प्रसाद अर्पित किया गया। मुख्य पुजारी रामजी मिश्रा और शिवानंद उपाध्याय ने शास्त्रीय विधि-विधान से कलश स्थापना कराई। इस पूजन में अलीगंज निवासी मयंक बजाज और गोमतीनगर के विजय वर्मा मुख्य जजमान के रूप में शामिल हुए। स्थापित कलश पूरे नौ दिनों तक मंदिर में विराजमान रहेगा। मंदिर में प्रज्वलित अखंड ज्योत यहां की विशेष आस्था का केंद्र है। यह ज्योत वर्ष 2024 में जीर्णोद्धार के दौरान ज्वाला माता धाम से लाई गई थी और तब से निरंतर जल रही है। भक्तों का मानना है कि इसके दर्शन से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। भक्तों की मनोकामना पूरी होती है भक्तों के अनुसार, मां की कृपा से कई लोगों की मनोकामनाएं पूरी हुई हैं, जिनमें रोजगार प्राप्ति, विवाह संपन्न होना और गंभीर बीमारियों से राहत मिलना शामिल है। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सांवरिया ने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि के दौरान मंदिर पहुंचने की अपील की है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *