शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड की सभी पंचायतों में गुरुवार को महादलित टोलों में गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के निर्देश पर विकास मित्रों ने शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह वितरण कार्य किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि कुल 60 कंबल उपलब्ध कराए गए थे। इन्हें प्रखंड की सभी पंचायतों के विकास मित्रों को समान रूप से वितरित किया गया। विकास मित्रों ने जरूरतमंदों तक पहुंचाए कंबल प्रत्येक विकास मित्र को 10-10 कंबल सौंपे गए, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित गरीब एवं असहाय परिवारों तक सहायता पहुंचा सकें। कंबल वितरण की प्रक्रिया गुरुवार दोपहर से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक पूरी कर ली गई। वितरण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सहायता केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक ही पहुंचे। विकास मित्रों ने स्थानीय स्तर पर लाभुकों की पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान किए। प्रखंड प्रशासन की इस पहल से महादलित टोलों के लोगों ने राहत महसूस की। लाभुकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में कंबल मिलने से उन्हें काफी मदद मिलेगी। बीडीओ ने यह भी बताया कि भविष्य में भी आवश्यकतानुसार ऐसे राहत कार्य जारी रहेंगे, ताकि शीतलहर से प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
https://ift.tt/P9kMjEe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply