DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चेकिंग के दौरान जेपी सेतु पर कार में 18.05 लाख कैश मिले

जेपी सेतु चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 18.05 लाख रुपए बरामद किए। कार में सवार सद्दाम और पंकज से पूछताछ की गई तो दोनों ने रकम के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी। दीघा पुलिस दोनों को थाने ले गई और आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर की टीम ने दोनों से दो घंटे तक पूछताछ की। वे बार-बार अलग-अलग कहानी सुनाते रहे। दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। गाड़ी और कैश जब्त है। पंकज और सद्दाम सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। पटना से जेपी सेतु होते सीतामढ़ी जा रहे थे। पुलिस ने कार को पुलिस ने रोका तो सद्दाम ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने कार को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास एक लाख कैश मिला। कार में रखी एक अटैची को खुलवाया गया तो उसमें 500-500 रुपए के 18 लाख आैर 10-10 रुपए के पांच हजार के नोट थे। बार-बार बदला बयान थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि उनलोगों ने पहले कहा कि झारखंड से रुपए लेकर आ रहे हैं। कुछ देर के बाद कहा कि पटना में एक भैया हैं, उन्हीं का है। तीसरी बार कहा-घर में शादी है। उसी के लिए रुपए ले जा रहे हैं। फिर कहा-जमीन की बिक्री का पैसा है। पुलिस ने उस भैया से बात कराने को कहा तो दोनों ने कहा-मोबाइल नंबर नहीं है। उन पर पीएमएलए का केस दर्ज हो सकता है।


https://ift.tt/5zT7dDB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *