DniNews.Live

चित्रकूट में DCM की टक्कर से व्यक्ति नहर में गिरा:साले के अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा, प्रयागराज का रहने वाला था

चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र में भदेदू नहर के पास एक बाइक सवार व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रयागराज जिले के घूरपुर निवासी रमेशचंद्र (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शंभू बाबा मोड़ के पास नहर में सामने आई। शव के पास ही मृतक की बाइक भी पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि रमेशचंद्र अपने साले सुनील के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सरधुवा के अमवा गांव आए थे। सुनील की मौत करंट लगने से हुई थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 7:15 बजे रमेशचंद्र अमवा से प्रयागराज वापस लौट रहे थे। नहर के पास से गुजरते समय एक DCM मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद DCM चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से रमेशचंद्र अपनी बाइक समेत नहर में गिर गए और पूरी रात वहीं पड़े रहे, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *