DniNews.Live

चित्रकूट में बे-मौसम बारिश से फसलों को नुकसान:विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, सरकार से मुआवजे की मांग की

चित्रकूट जिले में हाल ही में हुई बे-मौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान ने प्रदेश सरकार से किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खासकर गेहूं की फसल, जो पककर तैयार थी, तेज हवा और बारिश के चलते गिरकर खराब हो गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाना बेहद जरूरी है, ताकि सही आकलन कर उन्हें राहत दी जा सके। विधायक ने सरकार से मांग की है कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही इस संबंध में मुख्य सचिव और जिलाधिकारी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *