![]()
चित्रकूट में जीजा पर छेड़खानी का आरोप:एनजीओ प्रबंधक की पत्नी ने रैपुरा थाने में दर्ज कराया मुकदमा
चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सगे जीजा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि एनजीओ प्रबंधक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला छेड़खानी की संबंधित धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है। हालांकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि लगाए गए आरोप फर्जी हैं। उनका दावा है कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। यह मुकदमा पुराने विवाद में समझौते के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से दर्ज कराया गया है। कुछ लोगों के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला की बड़ी बहन ने भी कुछ समय पहले एक अन्य मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। चित्रकूट जिले के एक परिवार की इन दो बहनों के बीच का यह टकराव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply