गयाजी जिले के टिकारी-मउ मार्ग पर चितौखड़ गांव के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में कोंच प्रखंड के केर गांव निवासी राजू कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू कुमार कोंच की पूर्व प्रमुख मंजू देवी के दामाद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत टिकारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मउ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मउ थाना प्रभारी पीयूष जायसवाल ने बताया कि हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर राजू कुमार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया है। राजू कुमार की मौत की खबर से उनके पैतृक गांव केर और ससुराल खबरा में शोक का माहौल है। पूर्व प्रमुख मंजू देवी के आवास पर उनके समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा दो वाहनों की टक्कर से हुआ या किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लिया।
https://ift.tt/8VKC1qd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply