DniNews.Live

चालक भर्ती के 250 पदों पर नहीं मिल रहे उम्मीदवार:चालक भर्ती का तीसरा दिन आज, दो दिन में सिर्फ 47 हुए चयनित

परिवहन निगम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रोजगार मेले में संविदा बस चालकों की भर्ती अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। 250 पदों के लिए शुरू की गई इस भर्ती प्रक्रिया के दो दिन बीत जाने के बाद भी 50 अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका है। आज भर्ती का तीसरा और अंतिम दिन है। दो दिन में केवल 47 अभ्यर्थियों का चयन भर्ती के पहले दिन 30 अभ्यर्थियों ने टेस्ट दिया था, जिनमें से 26 का चयन किया गया। वहीं दूसरे दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 21 अभ्यर्थी चयनित हुए। इस तरह दो दिनों में कुल 47 अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाया है, जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले काफी कम है। 250 पदों के सापेक्ष धीमी भर्ती परिवहन निगम ने लखनऊ परिक्षेत्र में 250 संविदा चालकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक की स्थिति यह बताती है कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों की संख्या उम्मीद से कम है। भर्ती की धीमी रफ्तार से विभाग के सामने लक्ष्य पूरा करना चुनौती बनता दिख रहा है। रोजगार मेले में कम पहुंच रहे अभ्यर्थी अवध बस स्टेशन परिसर में चल रहे इस रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं पहुंच रही है। अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की सख्त जांच और ट्रायल प्रक्रिया के कारण भी कई अभ्यर्थी बाहर हो जा रहे हैं। आज अंतिम दिन, लक्ष्य पूरा करना चुनौती भर्ती प्रक्रिया का आज तीसरा और अंतिम दिन है। ऐसे में परिवहन निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बचे हुए पदों को भरने की है। अगर आज भी अभ्यर्थियों की संख्या नहीं बढ़ी, तो बड़ी संख्या में पद खाली रह सकते हैं। सुविधाओं के बावजूद नहीं बढ़ी दिलचस्पी संविदा चालकों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया गया है, जिसमें नि:शुल्क यात्रा पास, तय वेतन और एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर शामिल है। इसके बावजूद भर्ती में अपेक्षित उत्साह नहीं दिख रहा है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *