DniNews.Live

चाइनीज मांझे से बच्ची की गर्दन कटी:पिता के साथ बाइक से जा रही थी, 45 दिन में 18 वीं घटना

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मासूम बच्ची की गर्दन कट गई। वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। तभी अचानक से मांझा आकर उसकी गर्दन पर लगा। जब तक पिता गाड़ी रोकते बच्ची के गहरे जख्म हो चुके थे। जिसे पिता ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वजीरगंज के जगत नारायण रोड गोलागंज चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक मासूम चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। उसके गले में गहरे जख्म हुए हैं। जिस पर डॉक्टर ने टांका लगाया है। बच्ची की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *