शिवहर | चमनपुर में समाजसेवी व पूर्व सांसद स्व. हरि किशोर बाबू के भतीजा शांतनु के आवास पर छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। श्री शांतनु ने बताया कि 30 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। हर साल यह वितरण किया जाता है। वहीं इस दौरान 300 छठ व्रतियों के बीच साड़ी व नारियल का वितरण किया गया। समाजसेवी व पूर्व सांसद स्वर्गीय हरि किशोर बाबू के भतीजा शांतनु ने बताया कि यह कार्य पहले पिता जी करते थे। अब हम कर रहे हैं। यह सेवा भावना से किया जाता है। मौके पर ग्रामीण राम प्रताप,उपेंद्र राय,आनंद कुमार, कृष्णानंद सिंह, रामप्रवेश पांडे ,सूरत राय ,रामाधार सिंह, हरिश्चंद्र राय ,राकेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे।
https://ift.tt/YHupmx4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply