DniNews.Live

चन्द्रिका देवी मंदिर में 1km तक लंबी लाइन लगी:बिहार से पहुंचे देवी भक्त, नवरात्रि में भक्तिमय हुआ लखनऊ

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। यहां लखनऊ समेत प्रदेशभर से देवी मां के दर्शन करने आए। शहर के विभिन्न मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। चन्द्रिका देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। भक्तों ने कहा- मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। देखिए 3 तस्वीरें… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *