DniNews.Live

चकेरी पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा:उन्नाव से लाकर कानपुर के इलाकों में करता था बिक्री

कानपुर की चकेरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। आरोपी के पास से 1.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चकेरी के टटिया इलाके में कई दिनों से मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर रविवार रात पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने टटिया गांव के पास एक संदिग्ध युवक को रोका, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभय प्रताप, निवासी पनकी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दरोगा कुलदीप की तहरीर पर चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभय प्रताप उन्नाव से सस्ते दाम पर गांजा लाकर कानपुर के चकेरी क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़ियों के माध्यम से बेचता था। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है और इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *