![]()
चकबंदी विवाद से तनाव में किसान ने दी जान:करहल में सुसाइड नोट में लिखा चक खराब होने से आत्महत्या की, फंदे से लटका मिला शव
मैनपुरी के करहल कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव में एक 70 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संग्राम सिंह पुत्र हरदयाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संग्राम सिंह का चक पहले गांव के पास था। आरोप है कि चकबंदी अधिकारी ने चक का गलत बंटवारा किया। इस बंटवारे में एक व्यक्ति को गांव में चक आवंटित कर दिया गया, जबकि संग्राम सिंह और उनके दो भाइयों को खालोट (दूर क्षेत्र) में चक दिए गए। सुसाइड नोट में लिखा… परिजनों ने बताया कि चक आवंटन के बाद संग्राम सिंह तनाव में थे। घटना वाले दिन वह घर लौटे, खाना खाया और सो गए। सुबह करीब 4 बजे परिजनों ने उन्हें फांसी पर लटका पाया। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करहल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। मृतक संग्राम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply