चंपारण रेंज के बेतिया, बगहा और मोतिहारी पुलिस जिलों में साल 2025 में साल 2024 की तुलना में संगीन अपराधों में कमी दर्ज की गई है। डीआईजी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार हत्या, लूट, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और पोक्सो जैसे गंभीर अपराधों में गिरावट देखने को मिली है। हत्या के मामलों में 2023 में कुल 260 केस दर्ज थे, जो 2024 में घटकर 229 और 2025 में 216 रह गए। यानी 2024 की तुलना में हत्या में 5.67 प्रतिशत की कमी हुई। मोतिहारी में 129, बेतिया में 54 और बगहा में 33 हत्या के मामले दर्ज हुए। लूट के मामलों में भी कमी आई। 2025 में लूट के 64 मामले दर्ज किए गए, जो 2024 की तुलना में 48.38 प्रतिशत कम हैं। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर नजर डालें तो दुष्कर्म के 78 मामले 2025 में दर्ज हुए, जो 2024 की तुलना में 24.27 प्रतिशत कम हैं।पोक्सो अधिनियम के मामलों में 17.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।एससी-एसटी एक्ट के मामलों में मामूली कमी देखी गई। चोरी और उत्पाद अधिनियम के मामलों में वृद्धि हालांकि, चोरी और उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वाहन चोरी के मामलों में 21.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2025 में चंपारण रेंज में कुल 2,912 वाहन चोरी के मामले दर्ज किए गए। सामान्य चोरी और उत्पाद अधिनियम के तहत 11,966 मामले दर्ज किए गए, जो 2024 की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक हैं। तीनों पुलिस जिलों में मोतिहारी में कुल अपराधों की संख्या सबसे अधिक, जबकि बगहा में अपेक्षाकृत कम मामले दर्ज हुए। पुलिस के लिए चुनौती विशेषज्ञों का कहना है कि चंपारण रेंज में पुलिस की सख्ती के कारण संगीन अपराधों में कमी जरूर आई है, लेकिन चोरी और उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों पर पकड़ कमजोर रही।यह स्थिति पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, और अब निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
https://ift.tt/6vbHMTJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply