DniNews.Live

चंदौसी में 25 साल पुराने विवाद में फायरिंग:गोली लगने से एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

चंदौसी में 25 साल पुराने दुकान के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक युवक के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना संभल जिले के चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के बड़े बाजार की है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे निखिल गुप्ता पुत्र मोतीराम और निशांत कुमार पुत्र राकेश कुमार के बीच दुकान पर शटर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतारू थे। घायल निखिल गुप्ता ने बताया कि बड़े बाजार में उनकी पुरानी पुश्तैनी संपत्ति है। यह विवाद 10 गज की एक जगह को लेकर है, जो निशांत और प्रशांत के गेट के बाहर है। यह विवाद पिछले 20-25 साल से चल रहा है और कोर्ट ने भी उस जगह पर निर्माण न करने के आदेश दिए थे। सड़क-नाली पर किया कब्जा निखिल गुप्ता के अनुसार, उन्होंने विवाद खत्म करने के लिए 50 लाख रुपये कीमत की अपनी 10 गज की जगह निशांत को मुफ्त में दे दी थी। आज जब वे अपनी जगह पर शटर लगा रहे थे, तो निशांत ने आकर गाली-गलौज की और शटर न लगाने देने की धमकी दी। निखिल ने यह भी आरोप लगाया कि निशांत ने सड़क और नाली पर भी कब्जा कर लिया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज जारी है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *