DniNews.Live

चंदौसी में पैसों के विवाद में व्यक्ति ने जहर खाया:आरोपी ने की मारपीट, पुलिस कार्रवाई पर कार्रवाई न करने का आरोप

संभल के चंदौसी में पैसों के विवाद और धमकी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज सीकरी गेट की है। मृतक की पहचान इरशाद (50) पुत्र हबीब के रूप में हुई है। इरशाद का कस्बे के दानिश नामक व्यक्ति से पिछले 15-20 दिनों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इरशाद दानिश के साथ काम करता था और उसने दानिश को कुछ पैसे उधार भी दिए थे। ईद की चांद रात पर पैसे लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन दानिश ने पैसे नहीं दिए। बार-बार तकादा करने पर दानिश ने इरशाद के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दानिश द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण इरशाद ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे इरशाद की हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां एक घंटे इलाज के बाद उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। शाम लगभग 5 बजे एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान इरशाद ने दम तोड़ दिया। पत्नी शबाना ने बताया, उनके पति ने दानिश से परेशान होकर जहर खाया है। घटना के समय वह और उनकी सास घर पर थीं। पड़ोसियों ने इरशाद को अस्पताल पहुंचाया था। शबाना ने यह भी बताया कि दानिश ने उनके साथ भी मारपीट की थी। ईद की चांद रात पर पैसे देने का वादा करके मुकर गया था। हालांकि, कितने पैसों का विवाद था, यह इरशाद ने उन्हें नहीं बताया था।सीओ चंदौसी दीपक तिवारी ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिली है तो इसकी जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *