Breaking News

चंदौली SP ने मुगलसराय कोतवाल को निलंबित किया:लापरवाही और उच्चाधिकारियों को सूचना न देने पर कार्रवाई


                 चंदौली SP ने मुगलसराय कोतवाल को निलंबित किया:लापरवाही और उच्चाधिकारियों को सूचना न देने पर कार्रवाई

चंदौली SP ने मुगलसराय कोतवाल को निलंबित किया:लापरवाही और उच्चाधिकारियों को सूचना न देने पर कार्रवाई

चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल ने मुगलसराय कोतवाल राजेश कुमार सिंह को लापरवाही के आरोप में शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया। एसपी के इस सख्त कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से जुड़े दो मामलों में उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना न देने और त्वरित कार्रवाई न करने के कारण की गई है। पहला मामला 2 अप्रैल का है, जब सोशल मीडिया पर शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध रूप से शराब बिक्री का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर कोतवाल द्वारा तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरा मामला भी 2 अप्रैल का है, जब मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रिंग रोड पर एक व्यक्ति से लूट की घटना हुई। इस संबंध में राजेश कुमार सिंह ने अगले दिन तक अपने उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी और मामले का खुलासा करने में ढिलाई बरती। इन दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए एसपी आकाश पटेल ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अतिरिक्त, राजेश कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों की पहली समीक्षा बैठक में ही निर्देश दिए गए थे कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उन्हें दी जाए। साथ ही, जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने और तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय द्वारा लापरवाही बरती गई। एसपी ने कहा कि जनपद में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *