DniNews.Live

चंदौली में 512 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र:डीएम चंद्रमोहन गर्ग और जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए चयनित 512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और जनप्रतिनिधियों ने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 503 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर 2.37 करोड़ रुपये की लागत से बने शहाबगंज परियोजना कार्यालय और 17 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुई। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा।
उन्होंने कहा कि सेवा में आने के बाद निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करना जरूरी है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को लाभ मिल सके। चयनित अभ्यर्थियों में चकिया ब्लॉक से चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 96 सहायिकाएं, सकलडीहा से 117 सहायिकाएं, नौगढ़ से 21 सहायिकाएं, सदर से एक कार्यकर्ता और 41 सहायिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा बरहनी से एक कार्यकर्ता व 33 सहायिकाएं, शहाबगंज से 43 सहायिकाएं, चहनिया से एक कार्यकर्ता व 52 सहायिकाएं, धानापुर से 46 सहायिकाएं, नियामताबाद से दो कार्यकर्ता व 45 सहायिकाएं तथा नगर क्षेत्र से नौ सहायिकाओं का चयन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकासवादी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं और जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय को लेकर नई घोषणा की जा सकती है। कार्यक्रम में सीडीओ आर जगत साई रेड्डी, डीपीओ प्रभात कुमार, मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया, चकिया विधायक प्रतिनिधि सुरेश मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *